महराजगंज (उत्तर प्रदेश) 22 जुलाई (भाषा) सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त टीम ने यहां भारत-नेपाल सीमा के निकट एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40.47 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद की। वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नौतनवा के पुलिस उपाधीक्षक बसंत कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को भारत से नेपाल जा रहे नेपाल के रूपेंदेही जिले के निवासी रणवीर गुरुंग (19) को गुप्त सूचना के आधार पर नियमित जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि उसके पास से 40 लाख रुपये कीमत की 40.47 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
सिंह ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्थानीय युवाओं को मादक पदार्थ बेचने की बात कबूल की और बताया कि वह इलाके में मादक पदार्थों की आपूर्ति करता था।
भाषा सं जफर जोहेब
जोहेब