DU Sleeveless Dress Controversy: ‘पहनावे’ की वजह से मंत्री के मंच पर नहीं जा पाई ये कॉलेज गर्ल.. लास्ट मोमेंट में अफसरों ने रोका तो छलका दर्द, खुद सुनें..
DU Sleeveless Dress Controversy: पहनावे' की वजह से मंत्री के मंच पर नहीं जा पाई ये कॉलेज गर्ल.. लास्ट मोमेंट में अफसरों ने रोका तो छलका दर्द, खुद सुनें..
du university/ image source: Benarasiyaa x handle
- SRCC में नारी शक्ति कार्यक्रम विवाद
- स्लीवलेस ड्रेस पर छात्रा रोकी गई
- मंत्री संग मंच साझा करने से रोका
DU Sleeveless Dress Controversy: नई दिल्ली: दिल्ली के Shri Ram College of Commerce में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया है, जहां ‘नारी शक्ति’ के सम्मान के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में ही एक छात्रा ने भेदभाव का आरोप लगाया है। यह कार्यक्रम Ministry of Youth Affairs and Sports के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) द्वारा आयोजित किया गया था, जिसका विषय था-“नारी शक्ति: विकसित भारत की आवाज- समावेशी लोकतंत्र को मजबूत करना”। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री Mansukh Mandaviya मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।
Nari Shakti Irony: DU Student Barred from Felicitating Minister for Sleeveless Kurti at Women’s Empowerment Event
Saarah Sharma, a 19-year-old student from Daulat Ram College, Delhi University, was invited to felicitate Union Minister Mansukh Mandaviya at a Women’s Youth… pic.twitter.com/Hbx92pXsVX
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 16, 2026
Delhi University news: SRCC में नारी शक्ति कार्यक्रम विवाद
आरोप लगाने वाली छात्रा 19 वर्षीय सारा शर्मा हैं, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज की छात्रा हैं और इस महिला युवा संसद में प्रतिभागी के रूप में शामिल हुई थीं। उन्होंने मॉक यूथ पार्लियामेंट में महिला और बाल विकास विभाग का प्रतिनिधित्व किया था। सारा शर्मा का आरोप है कि जब वह कार्यक्रम के दौरान मंत्री मनसुख मांडविया को सम्मानित करने के लिए मंच पर जा रही थीं, तभी एक अधिकारी ने उन्हें रोक दिया। उनकी जगह किसी अन्य छात्रा को मंच पर भेज दिया गया। सारा का कहना है कि उन्हें सिर्फ इसलिए रोका गया क्योंकि उन्होंने ‘स्लीवलेस सूट’ पहन रखा था, जो आयोजकों को उचित नहीं लगा।
sleeveless dress row India: कार्यक्रम के उद्देश्य पर उठे सवाल
इस घटना के बाद कार्यक्रम के उद्देश्य और आयोजन पर सवाल उठने लगे हैं। जहां एक ओर मंच से ‘नारी शक्ति’ और समानता की बात की जा रही थी, वहीं दूसरी ओर एक प्रतिभागी को उसके पहनावे के आधार पर रोके जाने का आरोप गंभीर बहस का विषय बन गया है। फिलहाल इस मामले पर आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
इन्हें भी पढ़े:-
‘मेडिकल टूरिज्म’ को बढ़ावा देने के लिए अपनी ‘बेड’ क्षमता विस्तार को तेज कर रहा है मैक्स
उप्र: राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, विदेशी संपर्क की जांच शुरू
चीन में कैथोलिक समुदाय पर बढ़ा दबाव, सरकारी गिरजाघर से जुड़ने को मजबूर : रिपोर्ट
ओलंपिक में कोविड-19 टीका लगाने का फर्जी प्रमाणपत्र देने वाला हॉकी कोच बर्खास्त
इजराइल और अमेरिका का लक्ष्य ‘एक जैसा’, हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार: नेतन्याहू
आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री नायडू ने शोक जताया

Facebook


