गोमांस ले जाने के शक में कथित गौरक्षकों ने पीट-पीट कर किया इंसाफ

Ads

गोमांस ले जाने के शक में कथित गौरक्षकों ने पीट-पीट कर किया इंसाफ

  •  
  • Publish Date - June 30, 2017 / 06:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

 

झारखंड के रामगढ़ में कथि‍त गोरक्षकों ने गोमांस ले जाने के शक में गुरूवार को एक वैन ड्राइवर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। दरअसल, मारुति वैन से बड़ी मात्रा में मांस लेकर कुछ लोग चितरपुर से नई सराय जा रहे थे। इसी बीच रामगढ़ बाजार टांड के पास गोरक्षा समिति के लोगों ने इस गाड़ी को रोककर मांस को सड़क पर फेंक दिया। फिर कथित गोरक्षकों ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। साथ ही ड्राइवर मोहम्मद असगर को बुरी तरह से पीटा। गंभीर हालत में उसे रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद प्रशासन ने घटनास्थल पर और शहर के चारों तरफ पुलिस को मुस्तैद करते हुए पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है।