महाराष्ट्र के नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में भूकंप के झटके महसूस किये गये

Ads

महाराष्ट्र के नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में भूकंप के झटके महसूस किये गये

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 09:55 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 09:55 PM IST

छत्रपति संभाजीनगर, नौ जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार की तड़के भूकंप के झटकों के कारण कुछ झोपड़ीनुमा घरों की टीन की छतें गिर गईं, जबकि कुछ पक्के मकानों में दरारें आ गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मध्य महाराष्ट्र क्षेत्र के नांदेड, हिंगोली और परभणी जिलों में भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके रात एक बजकर 37 मिनट से तड़के तीन बजकर 23 मिनट के बीच दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 3.6 से 4.6 के बीच मापी गई।

उनके अनुसार, भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले के वसमत तालुका के शिरली गांव में था।

हिंगोली के जिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिले में कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा है।

गुप्ता ने कहा, ‘‘जिन गांवों का मैंने दौरा किया, वहां कुछ कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा। इन मकानों की टीन की छतें गिर गईं, जबकि कुछ पक्के मकानों में दरारें आ गईं। हमने नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है और प्रभावित मकान मालिकों को पर्याप्त सहायता प्रदान की जाएगी।’’

भाषा

देवेंद्र सुरेश

सुरेश