नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में नकदी, मादक प्रदार्थ और शराब सहित कुल 1000 करोड़ रुपये की कीमत की जब्ती की गई, जिसका इस्तेमाल इन विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिए किया जाना था।
आयोग का कहना है कि बीते 26 फरवरी को चुनाव जब्ती प्रबंधन प्रणाली (ईएसएमएस) के सक्रिय होने के बाद से प्रवर्तन अधिकारियों ने दोनों राज्यों में 1072.13 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी तथा वस्तुओं की वसूली की है।
तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को एकमात्र चरण और पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए मतदान होना है। पश्चिम बंगाल में दूसरे एवं अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।
जब्ती में 127.67 करोड़ रुपये नकद, 106.3 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 41,000 लीटर शराब, लगभग 184 करोड़ रुपये मूल्य के ड्रग और 215 करोड़ रुपये मूल्य की सोना और चांदी जैसी कीमती धातुएं शामिल हैं।
आयोग ने कहा कि अधिकारियों ने 418 करोड़ रुपये की मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुएं भी जब्त की हैं।
भाषा हक
हक नरेश
नरेश