नई दिल्ली। Assembly By Election: देश में आगामी विधानसभा चुनावों के साथ-साथ कुछ राज्यों में खाली पड़ी सीटों पर उपचुनाव भी कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करते हुए छह राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का भी ऐलान किया है।
चुनाव आयोग के अनुसार ये सभी सीटें संबंधित विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं। आयोग ने बताया कि उपचुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण में गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की एक-एक सीट पर 9 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण में महाराष्ट्र और गुजरात की दो-दो विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
Assembly By Election: महाराष्ट्र की अहम सीटों में बारामती विधानसभा सीट भी शामिल है। इस सीट पर दूसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। बारामती सीट पहले अजित पवार के पास थी, लेकिन उनके उपमुख्यमंत्री बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। अब इस सीट से उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के चुनाव लड़ने की संभावना है। सुनेत्रा पवार वर्तमान में एनसीपी विधायक दल की अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में बारामती सीट पर उनकी जीत को लेकर राजनीतिक हलकों में उन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:-