सत्यमंगलम वन क्षेत्र में हाथी ने किसान को कुचला
सत्यमंगलम वन क्षेत्र में हाथी ने किसान को कुचला
इरोड (तमिलनाडु), नौ अगस्त (भाषा) सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में रविवार तड़के एक हाथी ने 62 वर्षीय किसान को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान पसुवा चेट्टी के रूप में हुई है। वह एसटीआर के अंतर्गत आने वाले तलावाड़ी के जीराहल्ली वन क्षेत्र में कमैयनपुरम वन क्षेत्र के रहने वाले थे।
अधिकारियों के अनुसार, चेट्टी शनिवार रात अपने खेत में लगी हल्दी और सब्जियों की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत की रखवाली करने गए थे। शनिवार देर रात करीब दो बजे एक विशाल हाथी उनके खेत में घुस आया। चेट्टी ने हाथी को डराकर खेत से बाहर भगाने की कोशिश की लेकिन हाथी ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें कुचलकर दिया।
किसान की चीख सुनकर उनके परिवार के लोग और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया।
वन विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। मामले की जांच जारी है।
भाषा शोभना रंजन
रंजन

Facebook


