प्रख्यात कलाकार लक्ष्मण पई का गोवा में किया गया अंतिम संस्कार

Ads

प्रख्यात कलाकार लक्ष्मण पई का गोवा में किया गया अंतिम संस्कार

  •  
  • Publish Date - March 18, 2021 / 01:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

पणजी, 18 मार्च (भाषा) विख्यात कलाकार लक्ष्मण पई का बृहस्पतिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

यहां पास में स्थित डोना पौला में अपने घर में पई (95) का 14 मार्च को निधन हो गया था।

उनका अंतिम संस्कार यहां से 35 किलोमीटर दूर मारगाओ में किया गया।

प्रख्यात कलाकार पई को पद्म भूषण, पद्म श्री, नेहरू सम्मान और ललित कला अकादमी पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया था।

अंतिम संस्कार से पूर्व उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया और गोवा पुलिस ने बंदूकों की सलामी दी।

अंत्येष्टि में नेता प्रतिपक्ष दिगंबर कामत और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

भाषा यश पवनेश

पवनेश