श्रीनगर, 2 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
पढ़ें- होटल में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पहले से शादीशुदा और रिश्तेदार थे दोनों
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के हाजिन गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।
पढ़ें- 460 प्राइवेट स्कूलों की फीस में 15% कटौती के आदेश, …
आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बल ने भी गोलिबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया।
पढ़ें- सिविल जजों का तबादला, रजिस्ट्रार जनरल दीपक कुमार ति…
अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि घटनास्थाल पर तीन से चार आतंकवादी मौजूद हैं। अभी तक दोनों ओर से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।