आरएसएस की बैठक में पर्यावरण संबंधी कार्यों पर चर्चा हुई

आरएसएस की बैठक में पर्यावरण संबंधी कार्यों पर चर्चा हुई

आरएसएस की बैठक में पर्यावरण संबंधी कार्यों पर चर्चा हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: October 18, 2022 9:20 pm IST

प्रयागराज, 18 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की यहां चल रही बैठक में मंगलवार को सेवा कार्य तथा विभिन्न गतिविधियों जैसे परिवार प्रबोधन एवं पर्यावरण संबंधी कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। यह बैठक का तीसरा दिन था।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के मुताबिक, बैठक में कुछ विशेष कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गयी जिसमें सरसंघचालक मोहन भागवत की सितंबर में हुई मेघालय यात्रा का और अगस्त में दिल्ली में “सुयश” कार्यक्रम में उनकी भागीदारी के विषय पर भी चर्चा हुई।

आंबेकर ने कहा कि इसके अलावा, बैठक में बड़ी संख्या में लोगों को संघ कार्य से जोड़ने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि संघ ने 2024 तक सभी मंडलों और एक लाख स्थानों तक अपना कार्य पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

बैठक में सरसंघचालक भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी हिस्सा ले रहे हैं। बैठक का समापन बुधवार को होगा।

भाषा राजेंद्र वैभव

वैभव


लेखक के बारे में