विदेश मंत्री का वक्तव्य पर्याप्त नहीं, पश्चिम एशिया पर तत्काल चर्चा होनी चाहिए: कांग्रेस

विदेश मंत्री का वक्तव्य पर्याप्त नहीं, पश्चिम एशिया पर तत्काल चर्चा होनी चाहिए: कांग्रेस

विदेश मंत्री का वक्तव्य पर्याप्त नहीं, पश्चिम एशिया पर तत्काल चर्चा होनी चाहिए: कांग्रेस
Modified Date: March 9, 2026 / 12:10 pm IST
Published Date: March 9, 2026 12:10 pm IST

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) कांग्रेस ने सोमवार को पश्चिम एशिया संकट पर संसद में विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर असंतोष जताते हुए कहा कि इस मामले पर तत्काल चर्चा होनी चाहिए।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राज्यसभा में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग को अस्वीकार कर दिया गया, जिसके बाद विपक्ष को वॉकआउट करना पड़ा।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जैसा कि अपेक्षित था, विदेश मंत्री ने राज्यसभा में स्थिति पर स्वत: संज्ञान लेते हुए वक्तव्य दिया, जिस पर कोई प्रश्न नहीं पूछा जा सकता या स्पष्टीकरण नहीं मांगा जा सकता। संपूर्ण विपक्ष पश्चिम एशिया के हालात पर तत्काल चर्चा चाहता था। इसे अस्वीकार कर दिया गया और इसलिए विपक्ष ने विरोध के बाद वॉकआउट कर दिया।’’

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कहा कि भारत शांति, संवाद और कूटनीति की ओर लौटने का पक्षधर है तथा तनाव कम करने, संयम बरतने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की वकालत करता है।

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे पर अपनी ओर से दिए गए एक बयान में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रह रहे भारतीय समुदाय का कल्याण और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता बनी हुई है।

भाषा हक हक वैभव

वैभव


लेखक के बारे में