पिता ने प्रेम संबंध के संदेह में अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या की

Ads

पिता ने प्रेम संबंध के संदेह में अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या की

  •  
  • Publish Date - July 16, 2023 / 03:00 PM IST,
    Updated On - July 16, 2023 / 03:00 PM IST

जयपुर, 16 जुलाई (भाषा) राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रविवार को एक व्यक्ति ने प्रेम संबंध के संदेह में अपनी बेटी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सूरतगढ़ सदर थाना इलाके की है जहां गोमे खान अपनी बेटी छिन्नो बानो (22) के कमरे में गया और उसका गला घोंट दिया।

पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक सोहनलाल ने बताया कि गोमे खान अपनी बेटी पर प्रेम प्रसंग होने का संदेह करता था। वह आज तड़के उसके कमरे में गया जहां वह पढ़ाई करती थी और उसका गला घोंट दिया।

उन्होंने बताया, “आरोपी पिता ने फिर अपने भाई को घटना के बारे में सूचित किया जिसके बाद एक स्थानीय सरपंच और पुलिस को सूचित किया गया। आरोपी फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।”

अधिकारी ने बताया कि शव को मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

भाषा कुंज नेत्रपाल जोहेब

जोहेब