पंजाब में अपराधियों के बीच कानून का भय खत्म सा प्रतीत होता है : राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया

पंजाब में अपराधियों के बीच कानून का भय खत्म सा प्रतीत होता है : राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया

पंजाब में अपराधियों के बीच कानून का भय खत्म सा प्रतीत होता है : राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया
Modified Date: February 7, 2026 / 08:48 pm IST
Published Date: February 7, 2026 8:48 pm IST

होशियारपुर, सात फरवरी (भाषा) पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शनिवार को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधियों के बीच कानून का भय खत्म होता दिख रहा है।

कटारिया यहां से लगभग 15 किलोमीटर दूर खारकान शिविर स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) में 447 महिला रंगरूट कांस्टेबलों की पासिंग-आउट परेड में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों के जवाब में कटारिया ने कहा, ‘‘विपक्ष इसे कहे या न कहे, आम लोगों में यह भावना है कि अपराधियों के मन में कानून का जो भय होना चाहिए, वह खत्म प्रतीत होता है।’’

राज्यपाल ने कहा, ‘‘ये जानते हुए भी कि कानून कार्रवाई करेगा, फिर भी यहां कुछ गिरोह एक-दूसरे से बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा रहे हैं, और लगभग हर दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। यह आज एक ऐसी समस्या है जिसे नकारा नहीं जा सकता।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस संबंध में कदम उठा रही है और केंद्र को भी पंजाब को सहायता प्रदान करने के लिए सूचित कर दिया गया है।

भाषा शफीक माधव

माधव


लेखक के बारे में