चंडीगढ़ के अस्पताल के ब्लड बैंक में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Ads

चंडीगढ़ के अस्पताल के ब्लड बैंक में लगी आग, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 11:13 AM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 11:13 AM IST

चंडीगढ़, दो जून (भाषा) चंडीगढ़ के ‘सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल’ (जीएमएसएच-16) के ब्लड बैंक में मंगलवार तड़के मामूली आग लग गई, जिसे सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत काबू कर लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सबसे पहले आग लगने का पता चला, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, स्वास्थ्य सेवा निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक, उप चिकित्सा अधीक्षक और ब्लड बैंक प्रभारी सहित अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

परिसर की सुरक्षा और ब्लड बैंक के संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए गए।

प्रारंभिक आकलन के अनुसार, आग लगने का कारण एयर-कंडीशनिंग (एसी) इकाई में शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है।

बयान में कहा गया है घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है तथा ब्लड स्टॉक, उपकरण, रिकॉर्ड या बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन