चेन्नई में एलआईसी इमारत में आग लगी

चेन्नई में एलआईसी इमारत में आग लगी

चेन्नई में एलआईसी इमारत में आग लगी
Modified Date: April 3, 2023 / 12:06 am IST
Published Date: April 3, 2023 12:06 am IST

चेन्नई, दो अप्रैल (भाषा) चेन्नई में रविवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बहुमंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

हालांकि सूत्रों ने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

तमिलनाडु अग्निशमन एवं बचाव सेवा के अतिरिक्त निदेशक (संचालन और प्रशिक्षण) एस. विजयशेखर ने कहा कि इमारत में लगी आग को काबू करने के लिए विभाग के लगभग 60 कर्मी लगे हुए थे।’’

उन्होंने कहा, “आज शाम लगभग छह बजे, इमारत की 14वीं मंजिल पर स्थित एलआईसी के पैनल बोर्ड में शार्ट-सर्किट के कारण आग लग गई।”

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि लगभग 14 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।

भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में