दिल्ली के सीलमपुर इलाके में चार मंजिला इमारत में लगी आग

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में चार मंजिला इमारत में लगी आग

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में चार मंजिला इमारत में लगी आग
Modified Date: July 1, 2025 / 09:34 am IST
Published Date: July 1, 2025 9:34 am IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सोमवार देर रात चार मंजिला एक इमारत में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारी के अनुसार चौहान बांगर में एक इमारत में आग लगने की सूचना देर रात दो बजकर 32 मिनट पर मिली। अधिकारियों ने दमकल की सात गाड़ियों को आग बुझाने के लिए रवाना किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इमारत के भूतल पर जींस का शोरूम है और बाकी मंजिलों पर लोग रहते हैं। सुबह आठ बजकर पांच मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।’’

भाषा खारी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में