झारखंड के पलामू में एक व्यवसायी की हत्या के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

Ads

झारखंड के पलामू में एक व्यवसायी की हत्या के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 4, 2026 / 10:08 PM IST,
    Updated On - April 4, 2026 / 10:08 PM IST

मेदिनीनगर, चार अप्रैल (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में एक व्यवसायी की हत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कांजी हाउस कॉलोनी के निवासी समीर खलीफा उर्फ ​​गुड्डू (36) की बृहस्पतिवार रात करीब 10:45 बजे नगर पालिका बाजार में तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या जमीन से जुड़े विवाद के कारण हुई थी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेशमा रामेसन ने कहा, ‘हमने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने व्यवसायी की हत्या के लिए दो लाख रुपये का सुपारी ली थी।’

रैमेसन ने कहा कि चार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है।

एसपी ने बताया कि इससे पहले शुक्रवार को जब पुलिस सूचना मिलने के बाद मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को पकड़ने के लिए पांकी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर रही थी तब एक संक्षिप्त मुठभेड़ हुई थी।

रैमसन ने कहा, ‘गोलीबारी के दौरान मुख्य आरोपी के पैर में दो गोलियां लगीं।’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्तौल, तीन कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 39,400 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

भाषा

शुभम माधव

माधव