असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार, 4.93 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार, 4.93 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार, 4.93 लाख लोग प्रभावित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: September 2, 2021 9:54 pm IST

गुवाहाटी, दो सितंबर (भाषा) असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है तथा इससे प्रभावित लोगों की संख्या घटकर लगभग 1.55 लाख रह गई है। एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन में कहा गया कि बुधवार को 6.48 लाख लोग प्रभावित थे जबकि अब 4.93 लाख लोग बाढ़ के प्रकोप का सामना कर रहे हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, कामरूप के चमरिया तथा मोरीगांव के मायोंग में एक-एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। इसके साथ ही बाढ़ से मरने वालों की संख्या अब पांच हो गई है। दो और लोगों की डूबने से मौत हो गई है लेकिन एएसडीएमए का कहना है कि यह सामान्य रूप से डूबने की घटना है और बाढ़ से संबंधित नहीं है।

बुलेटिन के अनुसार, वर्तमान में 1,230 गांव डूब गए हैं तथा 39,606.03 हेक्टेयर भूमि पर फसल नष्ट हो गई है। एएसडीएमए की ओर से कहा गया कि बाढ़ के कारण 18 जिलों में 49,28,00 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बुलेटिन में कहा गया कि नलबारी सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है जहां लगभग 1.11 लाख लोग बाढ़ की विभीषिका का सामना कर रहे हैं। बुधवार तक 17 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए थे।

बुलेटिन के अनुसार, 12 जिलों में 105 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं जिनमें 935 बच्चों समेत 4,169 लोगों ने आश्रय लिया है। बुलेटिन में कहा गया कि विभिन्न राहत एजेंसियों ने राज्य के बाढ़ प्रभावित कई स्थानों से 911 लोगों को निकाला है।

भाषा यश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में