दिल्ली में सुबह कोहरा छाया

दिल्ली में सुबह कोहरा छाया

दिल्ली में सुबह कोहरा छाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: November 5, 2021 9:35 am IST

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मध्यम कोहरे के कारण दिल्ली के दो हवाई अड्डों आईजीआई (इंदिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डा) पालम और सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 200 से 500 मीटर के दायरे में दर्ज की गयी।

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘आईजीआई पालम में 350 मीटर तक दृश्यता दर्ज की गयी जबकि शहर की तरफ और खराब 200 मीटर तक दृश्यता दर्ज की गयी।’’

शहर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 98 प्रतिशत दर्ज किया गया।

बृहस्पतिवार को शहर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 15 और 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में