अगप के पूर्व नेता जयंत खाऊंद कांग्रेस में शामिल
अगप के पूर्व नेता जयंत खाऊंद कांग्रेस में शामिल
नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) असम गण परिषद (अगप) के वरिष्ठ नेता रहे जयंत खाऊंद सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
असम विधानसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
हाल ही में उन्होंने अगप से इस्तीफा दिया था।
पार्टी में उनका स्वागत करते हुए गोगोई ने कहा, ‘‘असम के लोग जयंत खाऊंद जी को बहुत अच्छे से जानते हैं। जयंत जी जनता के लिए काम करते हैं, ये सभी को पता है। पिछले कुछ समय से जयंत जी हमारे संपर्क में थे और उन्होंने कांग्रेस पार्टी में आने की इच्छा जताई थी। इस फैसले से उनके विधानसभा क्षेत्र के लोग बहुत खुश हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आगामी विधानसभा चुनाव में जयंत जी हमारे साथ मिलकर मजबूती से लड़ेंगे।’’
भाषा हक हक नरेश
नरेश

Facebook


