बीजद के पूर्व सांसद देवाशीष सामंतराय भाजपा में शामिल

Ads

बीजद के पूर्व सांसद देवाशीष सामंतराय भाजपा में शामिल

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 11:50 AM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 11:50 AM IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व राज्यसभा सांसद देवाशीष सामंतराय मंगलवार को यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक के लंबे समय तक करीबी सहयोगी रहे सामंतराय ने सोमवार को यह आरोप लगाते हुए पार्टी और राज्यसभा दोनों से इस्तीफा दे दिया था कि संगठन में उन्हें “व्यवस्थित तरीके से नजरअंदाज और अपमानित” किया जा रहा था।

उनके पार्टी छोड़ने से कुछ महीने पहले बीजद के दो अन्य राज्यसभा सांसद — सुजीत कुमार और ममता महंता — ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

बाद में दोनों भाजपा के टिकट पर राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।

भाषा रंजन मनीषा

मनीषा