Former IG Amar Singh Chahal: यहां के पूर्व आईजी ने खुद को मारी गोली, 12 पन्नों के सुसाइड नोट में बताई ये बड़ी वजह, राज्य के इस बड़े मामले में थे आरोपी

Ads

Former Punjab IG Amar Singh Chahal commits suicide

  •  
  • Publish Date - December 22, 2025 / 04:36 PM IST,
    Updated On - December 22, 2025 / 06:47 PM IST

Burhanpur Crime News/Image Credit: IBC24 File Photo

HIGHLIGHTS
  • पटियाला में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमर सिंह चहल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
  • घटनास्थल से मिले नोट में वित्तीय धोखाधड़ी का संकेत, जांच जारी
  • बहबल कलां–कोटकपुरा गोलीबारी मामले में आरोपी रह चुके हैं चहल

पटियाला: Former IG Amar Singh Chahal पंजाब में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी और 2015 में बहबल कलां तथा कोटकपुरा में हुई गोलीबारी के आरोपियों में से एक अमर सिंह चहल ने सोमवार को यहां कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर है।

Former IG Amar Singh Chahal यह स्पष्ट नहीं है कि चहल ने किन परिस्थितियों में खुद को गोली मारी। हालांकि, पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक नोट बरामद हुआ है जिससे संकेत मिलता है कि वह किसी वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए थे। मामले की विस्तृत जांच जारी है।पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने बताया, ‘गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस दल उनके घर पहुंचा। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।’

इस मामले में बनाए गए थे आरोपी

Former IG Amar Singh Chahal पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद से सेवानिवृत्त हुए चहल 2015 में फरीदकोट के बहबल कलां और कोटकपुरा गोलीबारी मामलों में आरोपियों में से एक थे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एल के यादव के नेतृत्व वाली एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने 24 फरवरी 2023 को फरीदकोट की एक अदालत में चहल के साथ-साथ कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

इन्हे भी पढ़ें:-

अमर सिंह चहल कौन हैं?

अमर सिंह चहल पंजाब कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी और सेवानिवृत्त आईजी रह चुके हैं।

यह घटना कहां और कब की है?

यह मामला सोमवार को पटियाला में सामने आया।

अमर सिंह चहल की वर्तमान स्थिति क्या है?

पुलिस के अनुसार उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को मौके से क्या जानकारी मिली है?

पुलिस को एक नोट मिला है, जिससे संकेत मिलता है कि वह कथित तौर पर किसी वित्तीय धोखाधड़ी से परेशान थे। मामले की जांच जारी है।

चहल का बहबल कलां और कोटकपुरा मामले से क्या संबंध है?

2015 के बहबल कलां और कोटकपुरा गोलीबारी मामलों में वह आरोपियों में शामिल रहे हैं, जिन पर 2023 में एसआईटी द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया गया था।