झारखंड के चाईबासा में भूसे के ढेर में आग लगने से चार बच्चों की मौत

Ads

झारखंड के चाईबासा में भूसे के ढेर में आग लगने से चार बच्चों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 17, 2025 / 02:10 PM IST,
    Updated On - March 17, 2025 / 02:10 PM IST

चाईबासा, 17 मार्च (भाषा) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार को एक मकान के पास भूसे के ढेर में आग लगने से चार बच्चों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गितिलिपि गांव में पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘घटना की विस्तृत जांच के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई है।’’

उन्होंने बताया कि जब आग लगी तब बच्चे भूसे के ढेर के पास खेल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा रवि कांत रवि कांत सिम्मी

सिम्मी