शिमला। गहरी खाई में गिरने से कार में बैठे चार लोगों की मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि ये घटना करीब साढ़े तीन बजे के आस-पास की है।
यह दुर्घटना जिला शिमला के ननखड़ी थाना के तहत आने वाली पयोजन सड़क पर हुई है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक एचपी 62ए 2884 शिमला से ननखड़ी की तरफ जा रही थी उसी दौरान अनियंत्रित होकर वह खाई में गिर गयी है। उक्त वाहन में बैठे दो पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही अन्य घायल भी अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिए हैं इसलिए अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें –कांग्रेस नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी से रेप की धमकी ,मामला दर्ज
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। ये हादसा करीब साढ़े तीन बजे के आस पास का बताया जा रहा है।
वेब डेस्क IBC24