तमिलनाडु के कोयंबटूर के पास कार के पेड़ से टकराने से चार लोगों की मौत

Ads

तमिलनाडु के कोयंबटूर के पास कार के पेड़ से टकराने से चार लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 25, 2025 / 06:39 PM IST,
    Updated On - October 25, 2025 / 06:39 PM IST

कोयंबटूर, 25 अक्टूबर (भाषा) कोयंबटूर में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से फिसलकर एक पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना शुक्रवार रात पेरूर चेट्टीपलायम में हुई।

पेरूर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘सभी मृतकों की उम्र 19 से 25 साल के बीच थी। घायल को कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है।’

उन्होंने बताया कि पीड़ितों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश