जानलेवा शौक.. रेलवे ट्रैक पर बैठकर ले रहे थे सेल्फी, मौत बनकर आई ट्रेन, कटकर 4 युवकों की मौत

Ads

four man death in over selfie with train: रेलवे ओवरब्रिज के पास सेल्फी लेते समय ट्रेन की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - February 16, 2022 / 01:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

गुरुग्राम(हरियाणा),  दिल्ली के बाहरी इलाके गुरुग्राम में मंगलवार को एक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ओआरबी) के पास सेल्फी लेते समय ट्रेन की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प, ईसाई व्यक्ति की हत्या

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार, दुर्घटना बसई रेलवे स्टेशन से ठीक पहले शाम करीब 5 बजे हुई, जब दिल्ली के सराय रोहिल्ला से अजमेर जाने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस गुड़गांव रेलवे स्टेशन से बसई की ओर जा रही थी।

यह भी पढ़ें:  भाजपा नेताओं के बार-बार चिल्लाने और धरना देने से कोई सांस्कारिक नहीं बन सकता: संसदीय सचिव विकास उपाध्याय

जीआरपी ने कहा कि 18 से 20 साल की उम्र के चारों युवकों ने ट्रेन के नजदीक आते ही पटरी पर सेल्फी लेना शुरू कर दिया। जब ट्रेन काफी पास आ गई, तब भी वे वहां से नहीं हटे और ट्रेन उन्हें टक्कर मारते हुए गुजर गई।

यह भी पढ़ें:  बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को कल दी जाएगी मुआवजा राशि, 1 लाख 70 हजार से ज्यादा किसानों को मिलेगा लाभ

अधिकारियों ने बताया कि चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रेन चालक से सूचना मिलते ही जीआरपी थाने की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान समीर (19), मोहम्मद अनस (20), युसूफ उर्फ भोला (21) और युवराज गोगिया (18) के तौर पर की गई है, जो देवीलाल कॉलोनी के निवासी थे।

यह भी पढ़ें:  सैलून चलाने वाले का बेटा खेलेगा आईपीएल, राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा, जानिए कौन है कुलदीप सेन

पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक नौवीं कक्षा का छात्र था, जबकि बाकी मोबाइल की दुकान पर काम करते थे। एक मृतक का पिता सब्जी बेचता है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में क्रैश हुआ विमान, हादसे में चार नाबालिग समेत 8 लोगों की मौत