फोरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा, गौरी लंकेश और कलबुर्गी की हत्या एक ही बंदूक से
फोरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा, गौरी लंकेश और कलबुर्गी की हत्या एक ही बंदूक से
बेंगलुरु। कर्नाटक की वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या उसी बंदूक से की गई थी, जिससे कर्नाटक के ही जानेमाने तर्कवादी और लेखक एमएम कलबुर्गी की हत्या की गई थी। यह खुलासा फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट से हुआ है। यह रिपोर्ट गौरी लंकेश हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी टी नवीनकुमार के खिलाफ दाखिल चार्जशीट के साथ लगाई गई है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, गौरी लंकेश और एमएम कुलबुर्गी की हत्या में 7.65 एमएम के देसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था। इससे पहले 21 मई को कर्नाटक एसआईटी ने दावनगिरी जिले से एक आरोपी अमोल काले को गिरफ्तार किया था। अमोल का हाथ कलबुर्गी की हत्या में भी बताया जा रहा है। एसआईटी के मुताबिक कलबुर्गी का दरवाजा खटखटाने वाले 2 आरोपियों में से एक अमोल ही था।
यह भी पढ़ें : जनता के मूड मीटर पर क्या है पैमाना, देखिए लुंड्रा के विधायकजी का रिपोर्ट कार्ड
पुलिस ने गौरी लंकेश हत्याकांड में 30 मई को चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट के अनुसार हिंदू धर्म की आलोचना के कारण ही गौरी लंकेश की हत्या हुई। इस मामले में केटी नवीन कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है। जबकि दूसरा आरोपी प्रवीण कुमार फरार है। चार्जशीट में 10 गवाहों के नाम हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


