4 साल तक छात्रा से हवस की भूख मिटाता रहा कांग्रेस का यह नेता, अब वायरल हुआ दोनों की बातचीत का ऑडियो

Ads

4 साल तक छात्रा से हवस की भूख मिटाता रहा कांग्रेस का यह नेता, अब वायरल हुआ दोनों की बातचीत का ऑडियो

  •  
  • Publish Date - November 2, 2019 / 06:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

नई दिल्ली। दुष्कर्म की शिकार एक छात्रा की शिकायत के बाद कांग्रेस नेता की अश्लील करतूत सामने आई है। उसने पुलिस को अपनी शिकायत में कहा है कांग्रेस पार्टी का एक नेता लिव इन रिलेशनशिप में रहकर चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस उजागर के बाद अब छात्रा और नेता का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है।

Read More news:दिग्गी के विधायक भाई ने किसानों की कर्जमाफी पर उठाए सवाल, भतीजे सहि…

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला मेरठ का है। शास्त्रीनगर क्षेत्र निवासी एक छात्रा ने कांग्रेस नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। किसी दूसरी लड़की बात करते देखने के बाद उसने अपने साथ हुई दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से की। छात्रा की शिकायत के अनुसार पुलिस ने बताया कि दोनों करीब चार साल एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस दौरान उसे छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया। वहीं, जुलाई 2019 में छात्रा को पता चला कि नेता का दूसरी लड़की से भी संबंध है। उसने नेता से आपत्ति जताई और शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन नेता ने मना कर दिया।

Read More news: पेंशन घोटाले में फंस सकते हैं विजयवर्गीय, कार्रवाई की तैयारी में सरकार

इससे गुस्साई छात्रा ने नेता से वीडियो समेत अन्य सबूत के साथ महिला आयोग से शिकायत करने की बात कही तो वह डर गया। नेता अपनी राजनीति और समाज में बदनामी का डर बताकर 15 मिनट तक छात्रा के सामने फोन पर गिड़गिड़ाया रहा। वह छात्रा की हर बात मानने को तैयार हो गया। शादी करने की बात भी कहने लगा और सारे जुर्म भी कबूल लिए। इस मामले में पुलिस का दावा कि छात्रा का एक प्रार्थना पत्र मिला है, जो ऑनलाइन डाला गया था। छात्रा को तलाश किया जा रहा है। छात्रा से जानकारी लेकर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

Read More news:कांग्रेस -बीजेपी के पूर्व और वर्तमान सांसदों में वार-पलटवार, चौहान …

वहीं, दोनों की बातचीत का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता के नाम का उजागर नहीं किया है। पुलिस का ये कहना है ​कि अभी प्रारंभिक शिकायत मिली है। इस वजह से कांग्रेस नेता के नाम का उजागर नहीं किया है।

<iframe width=”790″ height=”444″ src=”https://www.youtube.com/embed/ENs-_8C8Xx8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>