नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लॉकडाउन के दौरान गरीबों के कर्ज लेने के दावे वाली एक खबर का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गरीब लोगों के मौलिक अधिकार छीन रही है।
Read More News: #IBC24AgainstDrugs: आदतन अपराधी कोकीन के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी की महिला मित्र को भी लिया हिरासत में
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार ग़रीबों के मौलिक अधिकार छीन रही है। ये मानवता के विरुद्ध अपराध है। देश के बेहतर भविष्य के लिए हमें हर वर्ग के अधिकारों का सम्मान करना ही होगा।’’
कांग्रेस नेता ने जिस खबर का हवाला दिया उसमें एक सर्वेक्षण के आधार पर दावा किया गया है कि लॉकडाउन के दौरान 11 राज्यों में करीब 45 फीसदी लोगों को भोजन के लिए कर्ज लेना पड़ा।
Read More News: मशहूर कवि और लेखक मंगलेश डबराल का निधन, कोरोना से थे संक्रमित, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस