Employee Arrears Latest News: कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा तोहफा, अगले महीने से होगा एरियर का भुगतान, इतने करोड़ रुपए जारी

Ads

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा तोहफा, अगले महीने से होगा एरियर का भुगतान, Govt will Pay Arrears to Employees on Independence Day

  •  
  • Publish Date - August 15, 2026 / 01:29 PM IST,
    Updated On - August 15, 2026 / 01:30 PM IST

शिमला। Govt will Pay Arrears on Independence Day स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बड़सर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियों, पेंशनर्स और युवाओं के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार द्वारा 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी छोड़े जाने के बावजूद वर्तमान सरकार ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों में अब तक 2170 करोड़ रुपये से अधिक के वेतन और पेंशन एरियर का भुगतान किया है।

ग्रुप सी पेंशनर्स को एरियर का 30 फीसदी

Govt will Pay Arrears on Independence Day मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ग्रुप डी कर्मचारियों को इसी महीने वेतन एरियर के रूप में 20 हजार रुपये की अतिरिक्त किस्त का भुगतान किया जाएगा। इससे लंबे समय से एरियर के भुगतान का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री के अनुसार 2016 से दिसंबर 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए ग्रुप सी के पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को उनके एरियर का 30 फीसदी अतिरिक्त भुगतान इसी माह किया जाएगा।

ग्रुप ए और बी के पेंशनर्स को भी राहत

इसी तरह ग्रुप ए और ग्रुप बी के पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स को उनके पेंशन एरियर का 15 फीसदी हिस्सा इसी महीने देने की घोषणा की गई है। सरकार इन सभी एरियर किस्तों के भुगतान पर करीब 281 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आर्थिक चुनौतियों के बावजूद कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों को प्राथमिकता दे रही है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में की गई इन घोषणाओं से प्रदेश के हजारों कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।