भारी बारिश से गुजरात, यूपी, राजस्थान, असम सहित आधा भारत बाढ़ की चपेट में 

Ads

भारी बारिश से गुजरात, यूपी, राजस्थान, असम सहित आधा भारत बाढ़ की चपेट में 

  •  
  • Publish Date - July 26, 2017 / 02:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

 

देश में भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं… गुजरात में बारिश और बाढ़ की वजह से 75 लोगों की मौत हो गई है…प्रधानमंत्री ने खुद गुजरात के कई इलाकों का हवाई दौरा कर हालाता का जायजा लिया…  तो उत्तर प्रदेश के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं… लगभग आधे भारत का यही हाल है…  और ये मंजर सिर्फ गुजरात और यूपी का ही नहीं राजस्थान और बिहार का भी यही हाल है.. वहां भी बारिश से लोग परेशान है। 

वहीं असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है….और उत्तराखंड का भी यही हाल है.. सैलाब की वजह से 24 जिलों के करीब 12 लाख लोग प्रभावित हुए हैं…आपको बता दें कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का करीब 52 प्रतिशत हिस्सा पानी में डूब गया है… जिस वजह से कुछ जानवरों की भी मौत हो गई है..फिलहाल राज्य के एक हजार 795 गांव पानी में डूबे हुए बताए जा रहे हैं।