एचडीएफसी ने मानक उधारी दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, आवास ऋण होगा महंगा

एचडीएफसी ने मानक उधारी दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, आवास ऋण होगा महंगा

एचडीएफसी ने मानक उधारी दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, आवास ऋण होगा महंगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: August 9, 2022 1:00 am IST

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) आवास ऋण देने वाली कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड ने सोमवार को अपनी मानक उधारी दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि कर दी। इस कदम से मौजूदा और नये दोनों ग्राहकों के लिए ऋण महंगा हो जाएगा।

एचडीएफसी लिमिटेड ने एक बयान में यह जानकारी दी।

यह कदम तब आया जब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को खुदरा महंगाई को काबू में लाने के लिये नीतिगत दर रेपो को 0.5 प्रतिशत बढ़ाकर 5.4 प्रतिशत कर दिया था। रेपो दर वह दर होती है जिस पर बैंक आरबीआई से कर्ज लेते हैं और फिर उसका इस्तेमाल खुदरा ग्राहकों को बांटने में करते हैं।

भाषा अमित धीरज

धीरज


लेखक के बारे में