अरुणाचल प्रदेश में अगले 48 घंटों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना
अरुणाचल प्रदेश में अगले 48 घंटों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना
ईटानगर, 21 अगस्त (भाषा) पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, अगले 24 घंटों में पश्चिम सियांग, लोअर दिबांग वैली, लोहित और चांगलांग जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।
पापुमपारे जिले में 22 से 23 अगस्त के बीच बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश (11 से 20 सेंटीमीटर) होने का अनुमान है। इसके अलावा कुरुंग कुमेई, पश्चिम सियांग और अंजा जिलों में भी भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश के कारण जलभराव, भूस्खलन, अचानक आई बाढ़ और पेड़ उखड़ने की घटनाएं हो सकती हैं। साथ ही फसलों, बिजली और संचार लाइनों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
निवासियों को असुरक्षित ढांचों से दूर रहने, भूस्खलन-प्रवण क्षेत्रों से बचने और यातायात परामर्शों का पालन करने की सलाह दी गई है।
किसानों से अपील की गई है कि वे खेतों में उचित जल निकासी सुनिश्चित करें, बुआई टाल दें।
भाषा राखी नरेश
नरेश

Facebook


