दिल्ली में रविवार को भारी बारिश का अनुमान

Ads

दिल्ली में रविवार को भारी बारिश का अनुमान

  •  
  • Publish Date - July 17, 2021 / 05:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को शहर में छिटपुट स्थानों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 75 फीसदी दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिकों ने शाम में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ वर्षा का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शहर में मंगलवार को मानसून की पहली बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी में मानसून आम तौर पर 27 जून तक आता है लेकिन इस बार यह 16 दिन की देरी से आया है।

शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

भाषा स्नेहा सुरभि

सुरभि