Rain alert :नई दिल्ली। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, उत्तरी बिहार, झारखंड, ओडिशा, गोवा के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां से अनुकूल हैं। 2 से 3 दिनों के दौरान केरल के शेष हिस्सों, तमिलनाडु, कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: LPG Price Hike: एलपीजी सिलेंडर में 135 रुपए की कटौती, आज से मिलेगा इस कीमत पर
अगले पांच दिनों में बिहार, झारखंड,ओडिशा में आंधी चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 4 जून तक मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भारी बारिश का अनुमान है। 1 से 4 जून के हफ्तों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर करे बस ये काम और घर बैठे पाए पैसे, जाने कैसे उठाए ऑफर का फायदा
Rain alert : मानसून के चलते अगले पांच दिनों में केरल, माहे, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश होने का अनुमान है। साथ ही तटीय और दक्षिण कर्नाटक में 2 और 3 जून को बारिश की संभावना जताई गई है।दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 2 से 3 जून को लक्षद्वीप क्षेत्र, तटीय केरल, कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।