तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जिलों में अवकाश घोषित

तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जिलों में अवकाश घोषित

तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जिलों में अवकाश घोषित
Modified Date: November 14, 2023 / 11:33 am IST
Published Date: November 14, 2023 11:33 am IST

चेन्नई, 14 नवंबर (भाषा) तमिलनाडु के तटीय एवं अंदरूनी जिलों में भारी बारिश हुई और कई जिलों के प्राधिकारियों को लगातार हो रही वर्षा के कारण मंगलवार को विद्यालयों में अवकाश घोषित करना पड़ा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों और कराईकल में 14 नवंबर को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी ने बताया कि अगले 24 घंटे में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 16 नवंबर के आस-पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक दबाव के रूप में केंद्रित होने का अनुमान है।

विभाग ने बताया कि जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण अधिकारियों को अरियालुर, तंजावुर, विल्लुपुरम, तिरुवन्नामलाई, नागपट्टिनम, तिरुवरूर और कुड्डालोर जिलों में विद्यालयों में छुट्टी घोषित करनी पड़ी।

पूर्वानुमान में कहा गया है कि चेन्नई समेत कम से कम 15 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश होने का अनुमान है।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में