हेमा मालिनी का बयान- चाहूं तो एक मिनट में बन सकती हूं मुख्यमंत्री

Ads

हेमा मालिनी का बयान- चाहूं तो एक मिनट में बन सकती हूं मुख्यमंत्री

  •  
  • Publish Date - July 26, 2018 / 12:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

जयपुर। उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी का कह्ना है कि वे जब चाहें, तब मुख्यमंत्री बन सकती हैं, लेकिन उन्हें इसकी इच्छा नहीं है, क्योंकि वे बंधना नहीं चाहतीं। एक कार्यक्रम में शामिल होने हेमा मालिनी गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा आई थीं।

मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि यदि उन्हें मौका मिले तो क्या वे मुख्यमंत्री बनेंगी। जवाब में हेमा मालिनी ने कहा, ‘मुझे इसका शौक नहीं है। यदि मैं बनना चाहूं तो मैं एक मिनट में बन सकती हूं लेकिन इससे मैं बंध जाऊंगी और इससे मेरा फ्री मूवमेंट रुक जाएगा

यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने राज्य सरकार का आदेश किया रद्द, 12 साल तय की थी वाहनों के उपयोग की अवधि

उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में बहुत काम किया है। फिल्म अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र कृष्ण नगरीके बृजवासीलोगों के लिए काम करना बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें बॉलीवुड में मिली प्रसिद्धि की वजह से जाना जाता है और उन्हें सांसद बनाने में इसी प्रसिद्धि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हालांकि उन्होंने कहा कि ‘सांसद बनने से पहले भी मैंने पार्टी के लिये बहुत कार्य किए हैं। सांसद बनने के बाद मुझे लोगों के लिये काम करने का अवसर मिला मैंने पिछले चार वर्ष में अपने निर्वाचन क्षेत्र में सड़क निर्माण सहित विकास के कई कार्य किए हैं

वेब डेस्क, IBC24