हिमाचल सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए 1,617 करोड़ रुपये मंजूर किए

Ads

हिमाचल सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए 1,617 करोड़ रुपये मंजूर किए

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 07:33 PM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 07:33 PM IST

शिमला, 15 फरवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य भर में किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से 3,000 करोड़ रुपये की व्यापक योजना के पहले चरण में 1,617 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि इस निवेश से सरकारी मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशियलिटी अस्पातलों और राज्य की ‘आदर्श स्वस्थ’ सुविधाओं के बुनियादी ढांचे का उन्नयन किया जाएगा। परियोजना का कार्यान्वयन एक अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2031 तक निर्धारित है।

उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत संस्थानों को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस परियोजना का उद्देश्य दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में विशेषीकृत देखभाल की समयबद्ध पहुंच सुनिश्चित करना, रेफरल संबंधी लागतों को कम करना, रोगियों के उपचार परिणामों में सुधार करना और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियों को मजबूत करना है। यह लैंगिक समानता और जलवायु परिवर्तन के अनुकूल स्वास्थ्य सेवा को भी बढ़ावा देगी, जिससे हिमाचल प्रदेश सुलभ और प्रौद्योगिकी-आधारित सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में अग्रणी राज्य बनेगा।’’

भाषा

शुभम धीरज

धीरज