हिमाचल: कसोल में जलधारा में नहाते समय डूबने से पंजाब के पर्यटक की मौत

Ads

हिमाचल: कसोल में जलधारा में नहाते समय डूबने से पंजाब के पर्यटक की मौत

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 07:11 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 07:11 PM IST

मनाली, दो जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के कसोल में एक जलधारा में डूब जाने से पंजाब के एक पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पंजाब के कपूरथला का रहने वाला अंशतेज (21) अपने दोस्तों के साथ पार्वती घाटी घूमने कुल्लू आया था। उन्होंने बताया कि जैनला इलाके में मंगलवार को एक स्थानीय जलधारा में नहाते समय वह तेज बहाव की वजह से गहरे पानी में चला गया।

उन्होंने बताया कि उसके दोस्तों की मदद के लिए गुहार लगायी, जिसके बाद आस-पास के लोग वहां पहुंचे और उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस और जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि मानसून के दौरान नदियों और नालों में पानी का स्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है, जिससे वे बेहद खतरनाक हो सकते हैं।

कुल्लू प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से नदियों, नालों, जलधाराओं और तेजी से बहने वाले पानी वाले अन्य स्रोतों से दूर रहने की अपील की है।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन