हिमाचल प्रदेश कांगड़ा में 4.3 किलोमीटर लंबी जिपलाइन परियोजना का निर्माण करेगा

Ads

हिमाचल प्रदेश कांगड़ा में 4.3 किलोमीटर लंबी जिपलाइन परियोजना का निर्माण करेगा

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 07:30 PM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 07:30 PM IST

शिमला, 15 फरवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश की सरकार कांगड़ा जिले की सुरम्य धौलाधार घाटी में स्थित नड्डी में एक जिपलाइन परियोजना विकसित करने का निर्णय लिया है, जिसे एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन बताया जा रहा है। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, नड्डी में प्रस्तावित 4.3 किलोमीटर लंबी जिपलाइन ((तार या केबल पर फिसलकर एक जगह से दूसरी जगह जाने वाली लाइन) परियोजना को कांगड़ा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक साहसिक पर्यटन पहल के रूप में परिकल्पित किया गया है।

बयान के मुताबिक, परियोजना की अनुमानित लागत 7.41 करोड़ रुपये है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी का दर्जा दिया है।

सुक्खू ने कहा कि जिले में सहायक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सतत पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई योजनाओं को लागू कर रही है।

भाषा

राखी संतोष

संतोष