Himachal School Principal: स्कूल प्रिंसिपल की गजब अंग्रेजी, चेक पर लिखी ऐसी शब्द कि बैंक भी रह गया दंग, स्वीकार करने से किया इनकार

Ads

Himachal School Principal: स्कूल प्रिंसिपल की गजब अंग्रेजी, चेक पर लिखी ऐसी शब्द कि बैंक भी रह गया दंग, स्वीकार करने से किया इनकार

  •  
  • Publish Date - September 30, 2025 / 05:24 PM IST,
    Updated On - September 30, 2025 / 05:24 PM IST

Himachal School Principal | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • हिमाचल के सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल का लिखा चेक सोशल मीडिया पर वायरल
  • बैंक ने 'सावेन', 'गुरुवार', 'हरेन्द्र' जैसी ग़लतियों की वजह से चेक को बाउंस किया
  • यूजर्स बोले—मैडम की इंग्लिश ने तो बैंक को भी चकरा दिया

शिमला: Himachal School Principal हिमाचल प्रदेश के एक सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल ने चेक भरते हुए ऐसी अंग्रेजी लिखी है कि अब वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब सोशल मीडिया पर यूजर्स स्कूल प्रिंसिपल का मज़ाक उड़ा रहे हैं।

Himachal School Principal दरअसल, प्रिंसिपल द्वारा हस्ताक्षरित मिड डे मील वर्ककर को 25 सितंबर की तारीख वाला एक चेक जारी किया था। लेकिन बैंक ने बड़ी ग​लतियों के वजह से यह चेक को अस्वीकार कर दिया। वजह थी अमाउंट के शब्दों में ‘क्रिएटिव फ्रीडम’ का ऐसा इस्तेमाल कि ‘थर्सडे’ और ‘हरेन्द्र’ तक घुस आए।

आपको बता दें कि प्रिंसिपल ने अत्त्र सिंह के नाम से यह चेक जारी किया था। चेक 7,616 रुपये का काटा गया था। चेक लिखने वाला व्यक्ति संख्या को शब्दों में लिखना भूल गया और ‘seven’ को ‘saven’ लिख दिया। वहीं ‘थाउजेंड’ की जगह ‘गुरुवार’ लिख दिया। हालांकि उसने ‘सिक्स’ की स्पेलिंग सही लिखी, लेकिन ‘hundred’ को ‘harendra’ लिख दिया। उसी चेक के अंत में ‘सोलह’ लिखने के बजाय, उन्होंने ‘साठ’ लिख दिया।

अब बैंक ने इसे ‘अनरीडेबल’ मानकर बाउंस कर दिया। जिसके बाद अब स्कूल को नया चेक जारी करना पड़ा। यह घटना हाल ही में सामने आई, जब चेक की कॉपी सोशल मीडिया पर लीक हो गई।

इन्हें भी पढ़े:-

Masi Bhatija Love Story: मौसी से दिल लगा बैठा भतीजा, शादी करने दोनों घर से हुए फरार, लेकिन उससे पहले किया ऐसा कांड कि हर जगह होने लगी चर्चा

Raipur News: इतने बजे के बाद बार और क्लबों में नहीं मिलेगी एंट्री, नियमों का हुआ उल्लघंन को नपेंगे आबकारी और पुलिस अधिकारी, कलेक्टर ने दी सख्त चेतावनी 

यह चेक किसके नाम पर जारी हुआ था?

यह चेक मिड-डे मील वर्कर अत्त्र सिंह के नाम पर जारी किया गया था।

चेक की राशि कितनी थी?

चेक 7,616 रुपये का था।

बैंक ने चेक क्यों बाउंस किया?

शब्दों में राशि गलत लिखी गई थी, जिसकी वजह से बैंक ने चेक अस्वीकार कर दिया।