Hisar Sex Racket: पहले दिखाई जाती थी लड़कियों की फोटो.. फिर होती थी ग्राहकों से डील, इन राज्यों से बुलाई गई थी कॉलगर्ल, शहर के इस होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
पहले दिखाई जाती थी लड़कियों की फोटो.. फिर होती थी ग्राहकों से डील, Hisar Sex Racket: Police Raided Hotel
Sex Racket Busted In Fatehabad/Image Credit: IBC24.in File Image
हिसार: Hisar Sex Racket हरियाणा पुलिस ने हिसार शहर में देह व्यापार और अन्य अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ कर 18 महिलाओं को मुक्त कराया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हिसार पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई प्रदेश सरकार की देह व्यापार और अन्य अनैतिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत की गई। इस अभियान के हिस्से के रूप में, सोमवार को अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में स्थित दो होटलों पर छापेमारी के बाद अनैतिक तस्करी से जुड़ा एक मामला दर्ज किया गया।
Hisar Sex Racket एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पुलिस की एक टीम ने सोमवार को दोनों होटलों पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस बयान में बताया गया कि छापेमारी के दौरान कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और कानून के मुताबिक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। इसके अलावा, मामले में होटल संचालकों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी प्रासंगिक धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि इन महिलाओं को उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और उत्तराखंड जैसे राज्यों से देह व्यापार के लिए इन होटलों में लाया गया था। बताया जा रहा है कि यहां फोटो दिखाकर ग्राहकों से डील किया जाता था।
हिसार के पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि महिलाओं की गरिमा, सामाजिक मर्यादा या कानून-व्यवस्था से समझौता करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्थान को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी होटलों, अतिथि गृह, रिसॉर्ट्स और लॉज के संचालकों को स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए निर्देश दिया कि वे प्रत्येक अतिथि से वैध पहचान पत्र प्राप्त करें, उनका पूरा रिकॉर्ड रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
- CG Electricity Department News: आम आदमी से ही नुकसान की भरपाई करने वाला था बिजली विभाग, इतने करोड़ की होनी थी वसूली, CSERC ने खारिज की मांग
- Shapoor Zadran Passes Away: महज 38 साल की उम्र में इस पूर्व तेज गेंदबाज ने ली आखिरी सांस.. ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में निधन, जानें कैसा रहा उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर
- Action on Bhopal Dilapidated House: तोड़े जाएंगे राजधानी के 600 मकान! बारिश के मौसम में ही छीन जाएगा सिर से छत, रहवासियों ने कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार
- BJP on Digvijay Singh Retirement: “दिग्विजय सिंह पहले देश और हिन्दू धर्म से माफ़ी मांगे फिर कोई यात्रा करें”.. जानें पूर्व CM पर किसने लगाए सनातन को आतंकवाद से जोड़ने के आरोप..
- Vivo New Smartphone Launch: Vivo के नए स्मार्टफोन ने उड़ाया गर्दा! दमदार बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स, कीमत है इतनी

Facebook


