जवाबदेही से बच रहे हैं गृह मंत्री, इसलिए संसद की कार्यवाही बाधित: कांग्रेस

Ads

जवाबदेही से बच रहे हैं गृह मंत्री, इसलिए संसद की कार्यवाही बाधित: कांग्रेस

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 01:50 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 01:50 PM IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद के प्रति जवाबदेही दिखाने से बच रहे हैं और उनके इस रवैये से संसद की कार्यवाही प्रभावित हो रही है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि छात्रों पर की गई कथित ‘‘बर्बरता’’ को 14 दिन हो चुके हैं।

उन्होंने दावा किया, ‘‘20 जुलाई से केंद्रीय गृह मंत्री न तो लोकसभा में और न ही राज्यसभा में उपस्थित हुए हैं। गृह मंत्री अपने मंत्रालय की कार्रवाई के लिए जवाबदेह बनने से इनकार कर रहे हैं।’’

कांग्रेस नेता ने यह भी सवाल किया कि छात्रों के खिलाफ सीआरपीएफ को ‘मेटैलिक पैलेट गन’ इस्तेमाल करने की अनुमति किसके आदेश पर दी गई?

रमेश ने कहा कि यदि सरकार इस तरह खुले तौर पर संसद का अनादर करती है तो संसद सुचारु रूप से कैसे चल सकती है।

भाषा हक हक रंजन

रंजन