24 साल की भाभी देवर से लड़ा रही थी नैन मटक्का!, बेरहम पति ने पहले बल्ले से सिर फोड़ा फिर चुनरी से घोंट दिया गला

Ads

crime news : पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद महिलाओं, युवतियों और नाबालिग बच्चियों के साथ अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

  •  
  • Publish Date - September 6, 2022 / 06:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

Devar-Bhabhi Romance

गाजियाबाद। crime news : पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद महिलाओं, युवतियों और नाबालिग बच्चियों के साथ अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। इसके बावजूद क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब नया मामला मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का है।

मिसलगढ़ी में सोमवार सुबह करीब चार बजे 24 साल की टीना की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस संबंध में मृतका के पति गौरव  को गिरफ्तार कर लिया गया। 7 बजे पकड़े जाने पर उसने जुर्म कुबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसे टीना के किसी से प्रेम संबंध होने का शक था। वह उसके शराब पीकर आने पर झगड़ा भी करती थी। इसलिए, गुस्से में आकर उसकी जान ले ली। पहले बेसबाल के बल्ले से उसका सिर फोड़ा और फिर चुनरी से गला घोंट दिया। उसके मर जाने की पुष्टि होने पर वह घर से भाग निकला।

Read More: सेक्स चेंज सहित कई कन्ट्रोवर्सी से जुड़ा है एक्ट्रेस अहसास चन्ना का नाता, खूबसूरती देख आप भी हो जाएंगे दीवाने 

उसने गौरव के परिवारवालों को बताया कि वह पार्क में बेहोश पड़ा है। यह सुनते ही परिवार के लोग घर पर ताला लगाकर भाग गए। पुलिस ने गौरव को पार्क से गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने बताया कि टीना से उसकी शादी नौ महीने पहले दिसंबर 2021 में हुई थी। उसे महसूस होता था कि टीना उसे प्यार नहीं करती, जबकि उसके छोटे भाई का बहुत ख्याल रखती है। इसीलिए उसे शक था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि, इसका कोई साक्ष्य उसे नहीं मिला।

पुलिस ने बताया कि सुबह सात बजे एक युवक ने फोन से सूचना दी कि गोविंदपुरम के पार्क में गौरव नाम का शख्स बेहोश पड़ा है, उसके कपड़े खून से लथपथ हैं। वह पत्नी की हत्या करके आया है। दरअसल, सूचना देने वाला युवक गौरव का परिचित था। वह उसे इस हालत में देख पहले उसके घर ही गया था। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि टीना की हत्या में इस्तेमाल बेसबाल का बल्ला और चुनरी बरामद हो गए हैं। हत्या के पीछे गौरव के नशा और पत्नी पर शक करने की वजह सामने आई है।