हैदराबाद विवि में एक व्यक्ति गांजा के साथ पकड़ा गया, 17 छात्रों के गांजा पॉजिटिव मिलने का खंडन

Ads

हैदराबाद विवि में एक व्यक्ति गांजा के साथ पकड़ा गया, 17 छात्रों के गांजा पॉजिटिव मिलने का खंडन

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 09:37 PM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 09:37 PM IST

हैदराबाद, 12 अगस्त (भाषा) हैदराबाद विश्वविद्यालय परिसर में गांजा बेचने के आरोप में 28-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुख्ता सूचना मिलने के बाद गाचीबोवली पुलिस और तेलंगाना के मादक पदार्थ निरोधक प्रकोष्ठ ‘ईगल फोर्स’ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्रावास से इस व्यक्ति को हिरासत में लिया जो अभिनय प्रशिक्षक के तौर पर काम करता है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उसके पास से 10 ग्राम गांजा ज़ब्त किया और स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र है।

इस बीच हैदराबाद (केंद्रीय) विश्वविद्यालय ने एक बयान जारी कर मीडिया की एक खबर को ‘तथ्यात्मक रूप से गलत एवं गुमराह करने वाला’ बताया कि हाल में विश्वविद्यालय के 17 विद्यार्थी ‘जांच में गांजा को लेकर पॉजिटिव पाये गये ।’

रजिस्ट्रार देवेश निगम ने बयान में कहा कि विश्वविद्यालय नशीले पदार्थों के सिलसिले में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने सख़्त नीति पर चलता है और परिसर को सुरक्षित एवं नशा-मुक्त बनाए रखने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ईगल टीम ज़रूरी जांच कर रही है और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।’’

भाषा

राजकुमार सुरेश

सुरेश