आईएएस अधिकारी सिबिन सी. ने पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का प्रभार संभाला

Ads

आईएएस अधिकारी सिबिन सी. ने पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का प्रभार संभाला

  •  
  • Publish Date - February 15, 2023 / 09:42 PM IST,
    Updated On - February 15, 2023 / 09:42 PM IST

चंडीगढ़, 15 फरवरी (भाषा) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2005 बैच के अधिकारी सिबिन सी. ने बुधवार को पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) का प्रभार संभाल लिया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, वह 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब के अतिरिक्त सीईओ रहे थे।

प्रभार संभालने के बाद, अधिकारी ने कहा कि राज्य की लोकतांत्रिक संस्था को नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलना सम्मान की बात है।

भाषा सुभाष माधव

माधव