श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्कर से जड़ी अवैध संपत्ति को ध्वस्त किया गया

Ads

श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्कर से जड़ी अवैध संपत्ति को ध्वस्त किया गया

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 02:59 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 02:59 PM IST

श्रीनगर, 20 मई (भाषा) श्रीनगर में बुधवार को एक वांछित मादक पदार्थ तस्कर से कथित तौर पर जुड़ी डेढ़ करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने लाल बाजार के हाका बाजार में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्मित दो मंजिला इमारत के साथ उससे लगे एक कमरे और शौचालय को ध्वस्त कर दिया।

उन्होंने कहा कि यह ध्वस्तीकरण ‘नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान’ के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और उससे संबंधित गतिविधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा जारी कार्रवाई का हिस्सा है।

प्रवक्ता के अनुसार, यह ध्वस्त की गई संपत्ति लगभग नौ मरला (लगभग 2450.25 वर्ग फुट) में फैली हुई थी और इसका मूल्य लगभग 1.5 करोड़ रुपये था।

उन्होंने बताया कि यह संपत्ति कथित तौर पर वांछित मादक पदार्थ तस्कर अर्शिद अहमद शेख से जुड़ी थी। शेख लाल बाजार के हाका बाजार का निवासी है। उसके खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत कई मामलों दर्ज है।

प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई खानयार के कार्यकारी मजिस्ट्रेट और श्रीनगर नगर निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में की गई।

उन्होंने कहा कि यह अभियान कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से चलाया गया।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना

शीर्ष 5 समाचार