ओडिशा में एक सरकारी अभियंता को उसके पास 83 एकड़ जमीन का पता चलने पर गिरफ्तार किया गया

Ads

ओडिशा में एक सरकारी अभियंता को उसके पास 83 एकड़ जमीन का पता चलने पर गिरफ्तार किया गया

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 02:50 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 02:50 PM IST

भुवनेश्वर, 20 मई (भाषा) ओडिशा सतर्कता विभाग ने एक सरकारी इंजीनियर की आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्तियों के तौर पर 97 भूखंडों, पांच इमारतों, दो फार्महाउसों, एक बाजार परिसर और अन्य संपत्तियों का पता चलने के बाद एक दिन बाद बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सतर्कता विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क एवं भवन प्रभाग के कार्यकारी अभियंता भुवनेश्वर साबर को अपनी आय से अधिक इन संपत्तियों को लेकर संतोषजनक औचित्य सिद्ध करने में विफल रहने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को छापेमारी के दौरान पता चला कि इंजीनियर के पास से चार बहुमंजिले भवन समेत पांच इमारतों, 83 एकड़ के कुल क्षेत्रफल में 97 भूखंड, 17 ​​एकड़ के दो फार्म हाउस और आठ केबिन वाले एक बाजार परिसर के स्वामित्व का पता चला।

उन्होंने बताया कि इनके अलावा, 10.72 लाख रुपये की जमा राशि, चार पहिया वाहन, नकदी और लगभग 19.78 लाख रुपये के घरेलू सामान भी जब्त किए गए हैं।

विभाग के मुताबिक इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

राजकुमार वैभव

वैभव

शीर्ष 5 समाचार