भारत ने चीन को 1 . 0 से हराकर पांचवीं बार एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी जीती

भारत ने चीन को 1 . 0 से हराकर पांचवीं बार एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी जीती

भारत ने चीन को 1 . 0 से हराकर पांचवीं बार एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी जीती
Modified Date: September 17, 2024 / 05:24 pm IST
Published Date: September 17, 2024 5:24 pm IST

हुलुनबुइर (चीन), 17 सितंबर ( भाषा ) गत चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम ने मेजबान चीन को 1 . 0 से हराकर पांचवीं बार एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी जीती ।

पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम पहले तीन क्वार्टर में कोई गोल नहीं कर सकी ।

डिफेंडर जुगराज सिंह ने 51वें मिनट में फील्ड गोल करके टीम को जीत दिलाई ।

इससे पहले पाकिस्तान ने कोरिया को 5 . 2 से हराकर छह टीमों की स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में