भारत में कोविड-19 के 68 नए मामले आए

भारत में कोविड-19 के 68 नए मामले आए

भारत में कोविड-19 के 68 नए मामले आए
Modified Date: September 10, 2023 / 02:32 pm IST
Published Date: September 10, 2023 2:32 pm IST

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 68 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 489 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से अब तक मरने वाले लोगों की कुल संख्या 5,32,027 है। देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 4.49 करोड़ (4,49,97,710) है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,65,194 हो गयी है तथा इस बीमारी से स्वस्थ होने की दर 98.81 प्रतिशत है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक टीके की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा साजन दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में